2008-10-31 15:59:45

चरमपंथी हिंसा के शिकार फादर बर्नड दिगल की अंत्येष्टि धर्मविधि सम्पन्न



भारत के उड़ीसा राज्य में हिन्दू चरमपंथी हिंसा का शिकार होने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्यलाभ कर रहे पुरोहित फादर बर्नड दिगल का 28 अक्तूबर को चेन्नै के संत थोमस अस्पताल में निधन हो गया था. उनकी अंत्येष्टि धर्मविधि 31 अक्तूबर को भुवनेश्वर स्थित संत विंसेंट महागिरजाघर में सम्पन्न हुई। अंत्येष्टि धर्मविधि में तीन धर्माध्यक्ष, 150 पुरोहित और लगभग तीन हजार विश्वासी शामिल हुए। स्वर्गीय फादर बर्नड ने उनपर अत्याचार करने वाले हमलावरों को क्षमा प्रदान कर दिया था। धर्मविधि उड़िया भाषा में सम्पन्न की गयी। आरम्भ में लोगों के चेहरे पर उदासी और दुःख थी, जो बाद में धीरे धीरे विश्वास और शांति से भर गया। चरमपंथियों के संभावित हमलों को देखते हुए चर्च परिसर में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किये गये थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.