2008-10-13 14:43:41

बाइबल का दिव्य वचन लोगों को जोड़ता है - कार्डिनल बेरतोने


संत पापा के द्वारा इतालियन टीवी में आरंभ किये गये सप्ताह भर चलने वाला बाईबल पाठन मराथोन " बिबिया जियोरनो ए नोत्ते " कार्यक्रम का समापन कार्डिनल बेर्तोने के द्वारा कर दिया गया। कार्डिनल तारचिसियो बेरतोने ने बाईबल की अंतिम किताब प्रकाशना ग्रंथ की अंतिम पंक्तियों को पढ़कर बिबिया जियोरनो ए नोत्ते कार्यक्रम का समापन किया।

आयोजको ने बताया कि करीब 1 हज़ार दो सौ लोगों ने बाईबल का पाठ विश्व की विभिन्न भाषाओं में बाईबल का पाठ पढ़ा।

संत पापा ने कहा कि बाईबल पाठन का आयोजन के लिये यह समय बिल्कुल उपयुक्त था क्योंकि इसी समय धर्माध्यक्षों की महासभा का आयोजन किया गया है जिसकी विषय वस्तु भी ' ईश वचन ' है।

ज्ञात हो बाईबल पाठन का आरंभ 5 अक्तूबर रविवार से आरंभ किया गया था। इस कार्यक्रम को संता क्रोचे इन जेरुसलेम्मे के महागिरजाघर से प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में धर्माध्यक्षों की सभा में भाग लेने वाले 40 प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

समापन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए वाटिकन के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट कार्डिनल तारचिसियो बेरतोने ने कहा कि हमें बाईबल के दिव्य वचनों को पढ़ना चाहिये ताकि वे वचन हमें जीवन का सच्चा सुख प्रदान करेंगे।

इस कार्यक्रम में बाइबल को 139 घंटों में पढकर समाप्त किया गया जो अपने आप में एक रेकॉर्ड है। 64 देशों के पाठकों ने इसमें भाग लिया और करीब चार करोड़ लोगों ने इसे अपने-अपने टेलेविज़न में देखा।

इस कार्यक्रम में भाग लेनेवालों में ईसाइयों के अलावा अन्य धर्म के लोगों ने भी भाग लिया। आयोजकों के अनुसार इसमें 30 पाठक प्रोटेस्टंट थे 17 यहूदी 6 मुसलिम और ऑर्थोडॉक्स कलीसिया के भी कई प्रतिनिधियों ने इसमें उत्सापूर्वक भाग लिया। कार्डिनल बेरतोने ने कहा कि इस कार्यक्रम से अन्तरधार्मिक और अन्तरकलीसियाई एकता को बल मिला है। उन्होंने कहा कि कई बार शब्द हमें बाँटते हैं पर बाइबल पाठन कार्यक्रम से दिव्य शव्दों ने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है।









All the contents on this site are copyrighted ©.