2008-09-24 11:55:58

बैंगलोरः कर्नाटक में गिरजाघरों पर आक्रमण की जाँच पूर्व न्यायाधीश द्वारा


कर्नाटक के विभिन्न स्थलों पर हाल में गिरजाघरों एवं ख्रीस्तीयों पर किये गये हिंसक आक्रमणों की जाँच पड़ताल के लिये कर्नाटक राज्य ने सोमवार को कर्नाटक एवं आन्ध्रप्रदेश के पूर्व न्यायमूर्ति बी. के. सोमशेखरा की नियुक्ति को अनुमोदन दे दिया है।

जाँच पड़ताल के दौरान गिरजाघरों एवं आराधनालयों पर किये आक्रमण तथा इन आक्रमणों की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जायेगा। दक्षिण कनारा तथा राज्य के अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच हुई झड़पों की भी जाँच की जायेगी।

जाँच पड़ताल में ज़िला प्रशासन की ओर से उपेक्षाभाव या संलिप्ति की भी जाँच की जायेगी और साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जायेगा कि हिंसा के बाद हिंसा के शिकार लोगों को अधिकारियों द्वारा उपयुक्त मदद प्रदान की गई अथवा नहीं।

न्यायमूर्ति बी. के. सोमशेखरा तथा उनके जाँच पड़ताल दल को अपनी रिपोर्ट देने के लिये तीन माहों का समय दिया गया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.