2008-09-22 12:46:01

बंगलोर के दो और गिरजाघरों को पर आक्रमण


सीबीसीआई समाचार के अनुसार बंगलोर के दो और गिरजाघरों को कुछ दुष्टों ने ध्वस्त कर दिया है । समाचार के अनुसार 21 सितंबर रविवार की रात को बंगलोर से 15 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित को मरियनपाला के संत जेम्स चर्च को और मैसुर के रास्ते में राजाराजेश्वरी के निकट अवस्थित चर्च ऑफ होली नेम ऑफ ज़ीजस चर्च पर आक्रमण किया गया।
बंगलोर के महाधर्माध्यक्ष डॉ. बेर्नार्ड मोरास ने इस आक्रमण की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि शांतिप्रिय ईसाइयों पर हिन्दु अतिवादियों का आक्रमण शर्मनाक है। ऐसा आक्रमण करके ऐसे लोगों ने ईसाइयों का गहरा दुःख पहुँचाया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि शांति व्यवस्था भंग करने लोगों पर सख्ती से कारवाई करें और तुरन्त शांति व्यवस्था कायम करें।अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो यह सरकार की अक्षमता को ही दिखाएगी।
संत जेम्स चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ मेनेजेस ने कहा कि लोग साक्रिस्टी के दरवाजे के तरफ से गिरजे में घुस आये और गिरजाघर की सब ही पवित्र वस्तुऔ का तहस-नहस कर दिया। फादर क अनुसार गिरजाघर का निर्माण कार्य सन् 2004 ईस्वी मै सम्पन्न हुआ था।
दूसरे गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर टेरेन्स मैथ्यू ने बताया कि होली नेम ऑफ जी़जस च्रर्च को बदमाशों ने तोड़ डाला है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस दुष्कर्म की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस इसकी खोज-बीन कर रही है







All the contents on this site are copyrighted ©.