2008-09-17 12:15:46

बैंगलोरः कर्नाटक में गिरजागरों पर हमलों के लिये पुलिस ने 53 को गिरफ्तार किया


कर्नाटक पुलिस ने कहा है कि दक्षिणी कनारा, उडपी तथा चिकमागालूर में ख्रीस्तीय गिरजाघरों एवं आराधनालयों पर रविवार को हुए हमलों के सिलसिले में उन्होंने 53 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक के पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने 16 सितम्बर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 53 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा इन्तज़ाम कड़े कर दिये हैं।

इस बीच, हिन्दु दैनिक के अनुसार, बुधवार को चिकमागालूर में ख्रीस्तीयों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा गिरजाघरों पर हुए हमलों के लिये ज़िम्मेदार लोगों को न्यायोचित दण्ड दिये जाने की मांग की। चिकमागालूर ख्रीस्तीय संगठन के सुन्दरा बाबू के अनुसार प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री तथा राज्यपाल को एक स्मरणपत्र अर्पित कर कर्नाटक एवं सम्पूर्ण भारत में ख्रीस्तीय समुदाय की सुरक्षा का आव्हान करेंगे।

सुन्दरा बाबू के अनुसार ख्रीस्तीय गिरजाघर पहले भी हिन्दु चरमपंथियों के आक्रमण का शिकार बने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आक्रमणों का षड़यंत्र रचनेवाले बजरंग दल के महेन्द्र कुमार को गिरफ्तार करने से इनकार करती रही है।








All the contents on this site are copyrighted ©.