2008-08-23 11:43:28

जोर्जिया में युद्ध पीड़ितों के लिये एक लाख 20 हज़ार डॉलर की आर्थिक मदद


संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने कारितास जोर्जिया को  जोर्जिया में युद्ध पीड़ितों के लिये एक लाख 20 हज़ार डॉलर की आर्थिक मदद भेज दी है। संत पापा ने उक्त राशि को कौकासो के प्रेरितिक प्रशासक  ज्युसेप्पे पासोत्तो के हाथों में भेज दिया है।
मदद राशि के साथ संत पापा ने जोर्जिया वासियों को एक संदेश भी दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जो आर्थिक मदद उन्होंने  जोर्जिया वासियों के नाम दी है इससे इस अपील को बल मिलेगा कि जोर्जिया की मदद की जाये। ज्ञात हो कि  संत पापा ने 10 और 17 अगस्त को देवदूत प्रार्थना के समय लोगों से अपील की थी कि वे जोर्जिया की मदद के लिये सामने आयें।
धर्माध्क्ष पासोत्तो ने कहा कि संत पापा की उस अपील का कि लोग युद्धग्रस्त जोर्जिया की मदद के सामने आयें। संत पापा ने यह भी कहा था कि वे जोर्जिया में हो रहे हिंसा से चिंतित हैं और शांति के लिये प्रार्थना कर रहे हैं। धर्माध्यक्ष पासोत्तो ने बताया कि शरणार्थियों की संख्या अस्सी हज़ार से बढ़कर नब्बे हज़ार हो गयी है।
उन्होंने आगे कहा कि जौभि कि गोल-बारी थम गये हैं पर तनावपूर्ण स्थित अभी भी बरकरार है। अभी तक लोग स्वतंत्र रूप से कहीं भी जा नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा रूस की सेना जोर्जिया की  भूमि से जा चुकी है और जोर्जिया कारितास पूरी तरह यह प्रयास कर रही है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सामान्य स्थिति लौट आये।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि ईसाई यहूदी और मुसलमानों के संयुक्त प्रयास का अवश्य ही कोई ठोस परिणाम सामने आयेगा। इसके साथ धर्माध्यक्ष पासोत्तो ने यह भी अपील की है कि अन्तरराष्ट्रीय सहयोग के कारण सामान्य स्थिति वापस लौट भी जाये पर स्थायी शांति के लिये प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।











All the contents on this site are copyrighted ©.