नई दिल्लीः फादर मैथ्यु पुथेनचिराईल भारतीय काथलिक स्वास्थ्य समिति के नये कार्यकारी
सचिव
केरल के फादर मैथ्यु पुथेनचिराईल को, गुरुवार को, भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन
की स्वास्थ्य समिति के नये कार्यकारी सचिव नियुक्त कर दिया गया। 39 वर्षीय फादर मैथ्यु
खुद एक चिकित्सक हैं जिनके पास एम.बी.बी.एस. और एम.डी. की उपाधियाँ हैं।
फादर
मैथ्यु की नियुक्ति के विषय में जारी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की एक विज्ञप्ति में कहा
गया कि चिकित्सा क्षेत्र में फादर का व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा उनकी पौरोहित्य बुलाहट
भारत में काथलिक कलीसिया की स्वास्थय एवं कल्याणकारी सेवाओं को नवीन वेग प्रदान करेगी।
बैंगलोर के महाधर्माध्यक्ष बर्नार्ड मोरास भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की स्वास्थ्य
समिति के अध्यक्ष हैं।
फादर मैथ्यु पुथेनचिराईल का जन्म केरल के कोट्टायम ज़िले
में हुआ था। कोट्टायम मेडिकल कॉलेज से ही आपने एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई की तथा सन् 1995
में वेल्लोर क्रिस्टियन मेडिकल कॉलेज से आपने एम.डी. की डिगरी पास की। अपने चिकित्सीय
प्रशिक्षण एवं कई साल के अनुभव के बाद फादर मैथ्यु ने रिडेम्पट्रिस्ट धर्मसमाज में प्रवेश
किया तथा सन् 1997 ई. में पुरोहित अभिषिक्त किये गये।