2008-07-08 12:38:25

संयुक्त राष्ट्र संघ की मध्यस्थता से इसरायल एवं हेज़बोल्लाह में कैदियों के आदान प्रदान पर एक समझौता


बैरूतः इसरायल और लेबनान के हेजबोल्लाह संगठन ने संयुक्त राष्ट्र संघ की मध्यस्थता से कैदियों के आदान प्रदान पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।


यह जानकारी लेबनानी राजनैतिक सूत्रों और इसरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को दी। कैदियों के आदान प्रदान की तारीख पर इस सप्ताह निर्णय लिया जायेगा।


लेबनान के राजनैतिक सूत्रों के अनुसार हेजबोल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरुल्ला और इसरायली प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने इस सिलसिले में एक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत इसरायल पांच लेबनानी कैदियों को और हिजबोल्लाह दो इसरायली सैनिकों को रिहा करेगा।
ईरान समर्थित हेजबोल्लाह संगठन ने 2006 में सीमापार हमला करके इसरायल के एहुद गोल्डवासेर और एल्दाद रेगेव को बंधक बना लिया था। इसरायल ने अपने सैनिकों को मुक्त कराने के लिए लेबनान में हेजबोल्लाह के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई भी की थी।


संधि के मुताबिक इसराएल उन 200 अरबियों के शवों को भी लौटायेगा जिन्हें उत्तरी इसराएल में प्रवेश करने पर मार डाला गया था जबकि हेजबोल्लाह संगठन सन् 2006 में लेबनान में मारे गये इसराएली सैनिकों के शवों को लौटायेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.