2008-07-02 12:35:58

42 वें विश्व शांति दिवस हेतु सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें का सन्देश निर्धनता पर केन्द्रित


42 वें विश्व शांति दिवस हेतु सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें का सन्देश निर्धनता पर केन्द्रित है। विश्व शांति दिवस प्रतिवर्ष पहली जनवरी को मनाया जाता है। विश्व शांति दिवस 2009 के सन्देश हेतु सन्त पापा द्वारा चुना गया विषय हैः निर्धनता के विरुद्ध लड़नाः शांति का निर्माण करना।

सोमवार को वाटिकन द्वारा प्रकाशित एक विज्ञप्ति में समझाया गयाः “सन्त पापा द्वारा चुना गया विषय निर्धनता सम्बन्धी गम्भीर प्रश्न के जवाब को ढूँढ़ने हेतु मानव परिवार की आवश्यकता को रेखांकित करता है जो केवल एक भौतिक समस्या ही नहीं है बल्कि नैतिक एवं आध्यात्मिक समस्या भी है।”

विज्ञप्ति में कहा गयाः “निर्धनता का कलंक जनकल्याण को प्रोत्साहित करने में संलग्न मानव सहअस्तित्व के निकायों की अपर्याप्तता को प्रदर्शित करता है। यह भौतिक निर्धनता की गहरी जड़ों पर चिन्तन की मांग करता तथा, परिणामस्वरूप, आध्यात्मिक निर्धनता पर भी जो मनुष्य को अन्यों के दुःख दर्द के प्रति उदासीन बना देती है।

अस्तु, इसका जवाब, सबसे पहले मनपरिवर्तन में ढूँढा़ जाना चाहिये ताकि येसु द्वारा पर्वत पर किये प्रवचन में घोषित मुक्ति के सन्दर्भ में मन की दीनता खोजी जा सकेः धन्य हैं मन के दीन क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।”








All the contents on this site are copyrighted ©.