2008-06-30 14:37:59

केरल 12 पुरोहित जर्मनी के हिल्देसहेम धर्मप्रांत में कार्य करने के लिये रवाना













 केरल के पालई धर्म प्रांत के 12 पुरोहित जर्मनी के हिल्देसहेम धर्मप्रांत में कार्य करने के लिये रवाना होंगे। जर्मनी के समाचार पत्र अर्थटाइम्स के अनुसार जर्मनी में पुरोहितों की संख्या कम हो गयी है अतः उन्हें अपनी प्रार्थनों और अन्य धार्मिक कार्यों के लिये दूसरे पुरोहितों पर निर्भर रहना पड़ता है। समाचार पत्र ने यह भी बताया कि जर्मन की कलीसिया केरल के फादरों के आने जाने का खर्च और जर्मन सीखने के खर्च का वहन भी उत्तरी जर्मनी के हिल्देशिहेम धर्मप्रांत ही करेगी। केरल के ये पुरोहित जर्मनी में 12 से 15 सालों तक अपनी सेवायें देंगे। तीन सालों तक ये पुरोहित सहायक पुरोहित के रूप में कार्य करेंगे और इसके बाद इन्हें पल्ली पुरोहित बना दिया जायेगा। समाचार के अनुसार विगत सालों में जर्मनी की काथलिक कलीसिया ने पहले ही डच बेल्जियन और पोलैंड के पुरोहितों की सेवा का लाभ पहले से ही लेता रहा है। हिल्देशिहेम जर्मनी के 27 धर्मप्रांतो में से एक धर्मप्रांत है जहाँ 265 पुरोहित हैं जो पर पिछले दस सालों में सिर्फ 10 पुरोहितों का अभिषेक हुआ है।
 










All the contents on this site are copyrighted ©.