2008-03-26 11:19:17

बुधवारीय-आमदर्शन समारोह के अवसर पर
संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें का संदेश


बुधवारीय आमदर्शन समारोह में संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने संत पेत्रुस महागिरजा घर के प्रांगण में एकत्रित हजारों तीर्थयात्रियों को विभिन्न भाषाओं में सम्बोधित किया। उन्होंने अंग्रेजी भाषा में कहा।

प्रिय भाइयो एवं बहनों, प्रभु येसु ख्रीस्त जी उठे हैं। येसु का जी उठना काथलिक कलीसिया के विश्वास का सार है। पास्का के इस पावन समय में पूरे विश्व के ख्रीस्तीय येसु के जीवन, दुःख, मरण और पुनरुत्थान पर गहराई से मनन-चिन्तन करते हैं और येसु को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने अपने जी उठने के द्वारा पूरी दुनिया को नया जीवन दिया है। ईसा का पुनरुत्थान सभी ईसाईयों का भी पुनरुत्थान है। येसु ने पाप और मृत्यु पर विजय प्राप्त की है और हमें यह आशा प्रदान की है कि हम भी येसु का अनुसरण करते हूए एक दिन मृत्यु पर विजय पायेंगे। आज ईसाई इस बात की घोषणा करते हैं कि येसु जी उठे हैं और इसका व्यापक प्रभाव दुनिया के लोगों पर पड़ा है। जीवित येसु की शक्ति इतनी तेज है कि इससे लोगों के दिल बदल जाते हैं और विश्वासियों को इससे नया जीवन मिलता है और ईश्वरीय जीवन में आगे वढ़ने की उँजियाला मिलती है। आज येसु हमारे बीच में आना चाहते हैं और हमारे साथ रहना चाहते हैं ताकि हम उनकी दिव्य शक्ति का अनुभव कर सकें।

इस पास्का अठवारा में कलीसिया की पूजन विधियाँ हमें आमंत्रित करती है कि हम अपने विश्वास में मजबुत हों उनकी बातों पर मनन करें और एम्माउस के चेलों की तरह पवित्र मिस्सा पूजा मे रोटी तो़ड़ते समय और अपने जीवन में उन्हें पहचानें। जब हम पवित्र यूखरिस्त में सहभागी होते हैं तो हम येसु को पहचानें, उसकी उपस्थिति का गहरा अनुभव करें और भक्ति पूर्वक परमप्रसाद के ऱूप में उन्हें ग्रहण करें और उससे आध्यात्मिक ताकत ग्रहण करें। आज मैं माता मरिया की मध्यस्थता से यह निवेदन करता हूँ कि हम सब पुनर्जीवित येसु का सदा प्रचार करें और दुनिया में शांति और आशा के संदेश को फैलायें।


इतना कहकर संत पापा ने अपना संदेश समाप्त किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों पर प्रभु की कृपा और शांति की कामना करते हुए पास्का पर्व की शुभकामनायें दीं और उपस्थित सब तीर्थयात्रियों को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।











All the contents on this site are copyrighted ©.